कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,लूटकांड का उद्भेदन,तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

SHARE:

कटिहार – कटिहार पुलिस ने लुट कांड का उदभेदन किया है ।एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि वादी चंद्रिका प्रसाद सिंह पिता रामनारायण सिंह, निवासी नवाबगंज, थाना मनिहारी, जिला कटिहार की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार बताया गया कि वे मछली बेचने के लिए कटिहार से पूर्णिया जा रहे थे। इसी दौरान दलन से आईपीजी मॉल की ओर जाते समय तीन स्कूटी सवार अज्ञात एवं अन्य अपराधियों ने उनका पीछा किया।

फ्लाईओवर के पास पहुँचकर अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया तथा हथियार के बल पर मारपीट करते हुए उनके पास से लगभग ₹30,000/- नकद, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-144/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर वन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों क्रमशः संदीप शर्मा,.ऋषभ वर्मा और श्रेयांश राजपूत को विधिवत गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया। छापेमारी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी, एक सिम कार्ड एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!