महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्या, निदान का दिया भरोसा

SHARE:

कटिहार – नगर निगम कार्यालय कक्ष में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 17 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कारवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ते एवं अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण करने वाले पे होगी करवाई एवं अन्य मामलों से संबंधित मामले आए। महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई