तेघरिया गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में उमड़ी भक्तों की भीड़

SHARE:

कोचाधामन(किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के तेघरिया पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित तेघरिया गांव में नव युवक कमेटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन समारोह में दूसरे दिन श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।हरे कृष्ण हरे राम की जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।इसे लेकर रविवार की सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुए।

कई श्रद्धालु ने कहा कि संकीर्तन समारोह में शामिल होने से मन मस्तिष्क को शांति मिलती है। इस अवसर पर शिक्षक जयंत कुमार दास ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।

संकीर्तन समारोह के सफल संचालन में संकीर्तन समारोह के अध्यक्ष कोकिल प्रसाद दास,सचिव हेमंत कुमार दास,कोषाध्यक्ष विमल कुमार दास,अशोक रजक, नागेंद्र लाल,भागेश्वर सिंहा,निखिल सिंहा,मिथिलेश चन्द दास,जीतन कुमार राय,विभाष कुमार दास,निरंजन सिंहा,हृदय सिंहा इत्यादि सक्रिय हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई