बिहार में एनकाउंटर पर भड़के AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान, बोले- क्या ज्यूडिशियल सिस्टम खत्म हो गया है? एनकाउंटर करना नहीं है उचित

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

बिहार में इन दिनों अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है ।अपराधियों का पुलिस सीधे एनकाउंटर कर रही है। मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अपराधियों का पिंडदान किए जाने वाला बयान देने के बाद राज्य में अपराध के खिलाफ पुलिस का जीरो टॉलरेंस नीति चर्चा का विषय बना हुआ है ।जिसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने सरकार और पुलिस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भय का वातावरण नहीं, बल्कि न्याय का माहौल बनना चाहिए। अगर अदालतों के फैसलों को 100 प्रतिशत लागू किया जाए तो अपराध अपने आप रुक जाएगा।

अख्तरूल ईमान ने कहा कि जब कोई आम व्यक्ति अदालत के आदेश का पालन नहीं करता तो उसे कोर्ट की अवहेलना माना जाता है, लेकिन दुख की बात है कि दिल्ली और पटना की सरकारें खुद सैकड़ों कोर्ट आदेशों को नहीं मानतीं। सरकार खुद अदालतों का मजाक उड़ा रही है।

एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसी को भी एनकाउंटर करने का हक नहीं है। क्या देश का न्यायिक तंत्र खत्म हो गया है? अपराधियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए, जरूरत पड़े तो कानूनी प्रक्रिया के तहत फांसी भी हो, लेकिन बिना न्यायिक प्रक्रिया के एनकाउंटर उचित नहीं है।

बिहार की राजनीति में इस बयान के बाद नया विवाद खड़ा हो सकता है। एक तरफ सरकार अपराध पर सख्ती का दावा कर रही है, दूसरी तरफ विपक्ष पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। अब देखना होगा कि इस बयान पर सियासी घमासान कितना तेज होता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई