नदी में डूब कर 6 वर्षीय बालक लापता, परिजन बेहाल

SHARE:

48 घंटे के बाद भी लापता

बालक को नहीं ढूंढ पाई एसडीआरएफ की टीम

कदवा / कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के धनगामा स्थित महानंदा नदी में नहाने के क्रम में डूबने से 6 वर्षीय बालक लापता। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार धनगामा पंचायत के वार्ड संख्या 8 के से सटे महानंदा नदी में मुकुरिया ग्राम निवासी फकीरा तांती का 6 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार गांव के हीं अन्य बच्चों के साथ शुक्रवार के दिन के करीब 4 बजे नहाने गया था।

नहाने के क्रम में बालक गहरे पानी में चले गया और डूब गया।जानकारी मिलने पर बालक के परिजनों द्वारा खोजबीन शुरु की गई।लेकिन कोई पता नहीं चला तब परिजनों ने शाम 7 बजे 112 में फोन कर जानकारी दिया।सूचना मिलते हीं पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और स्थिति का जायजा लिया। शनिवार को सुबह करीब 8 बजे से हीं एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है।

लेकिन घटना के 48 घंटे बाद डूबे बालक को ढूंढने में एसडीआरएफ की टीम को सफलता नहीं मिल पाई है। परिजन रो-रोकर बेहाल है,तो गांव और आसपास के गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।जदयू नेता अंजार आलम परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए एसडीआरएफ की टीम से लापता बालक को खोजने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि अगर बालक की मौत हो गई है,तो उसके शव को खोजकर परिजनों को सौंपा जाना चाहिए।ताकि अग्रेतर कारवाई की जा सके। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि लापता बालक का शव नही मिल पाया है,लेकिन खोजबीन जारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई