कटिहार – आदिवासी फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में जिले से कुल आठ टीमों ने भाग लिया। दिलीप कुमार साह उर्फ भोला महा सचिव जिला फुटबाल संघ एवं निगम पार्षद दिनेश पांडे ने फिटा काटकर मैच का उद्घाटन किये।
बिनोद चौधरी, विजय मेम्बर,आशिस कुमार साह, बिक्रम इत्यादि ने रेफरी की भुमिका निभाई।फाइनल में विजेता टीम मनसाही और उपविजेता केहुनिया टीम को दिलीप कुमार साह ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया ।
जिला फुटबाल संघ के महासचिव ने बताया कि कटिहार जिला फुटबाल टीम पुरुष एवं महिला दोनों टीमें जिला से बाहर बिहार में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं इसके लिए जिला फुटबाल संघ का कोच बिनोद चौधरी की तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया।




























