किशनगंज में इंसाफ मार्च: मौलाना तौसीफ रज़ा की हत्या के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

SHARE:

पोठिया/किशनगंज/राज कुमार

ठाकुरगंज निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा की ट्रेन में हुई हत्या के विरोध में छत्तरगाछ बाजार स्थित बैंक चौक पर विशाल इंसाफ मार्च और धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और उलेमा शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।


किशनगंज विधायक कमरूल हुदा ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ मिलना चाहिए। वहीं मुखिया अब्दुत तव्वाब और मरग़ूब आलम ने इसे समाज और इंसानियत पर हमला बताया। सरपंच रमज़ान अली ने चेतावनी दी कि न्याय में देरी हुई तो आंदोलन तेज होगा।


अन्य वक्ताओं ने भी निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से इंसाफ की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!