किशनगंज /प्रतिनिधि
बुद्ध नगर स्थित डे मार्केट के जी.बी.एम. स्कूल में शुक्रवार, 01 मई 2026 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गौतम बुद्ध जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक अनिल कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा, शतरंज एसोसिएशन के शंकर नारायण दत्ता एवं कमल कर्मकार तथा योग गुरु रवि राज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

दीप प्रज्वलन के उपरांत सभी अतिथियों ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर योग गुरु रवि राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार एक सामान्य राजकुमार सिद्धार्थ ने तप और साधना के माध्यम से गौतम बुद्ध बनकर विश्व को अहिंसा और शांति का संदेश दिया।

वहीं मिक्की साहा ने बच्चों को गौतम बुद्ध के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा सात की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इससे पूर्व 30 अप्रैल को बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय में शतरंज, भाषण, लेखन, प्रश्नोत्तर एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
शतरंज प्रतियोगिता: खुशी कुमारी, मो. रहबर, रौनक सिन्हा, नव्या कुमारी, सैयद अहमद एवं अबु अलकमा विजेता रहे।
भाषण प्रतियोगिता: प्रथम – खुशी कुमारी, द्वितीय – मानवी मणि गुप्ता, तृतीय – ईशानी चौधरी।
लेखन प्रतियोगिता: मानवी मणि गुप्ता, वेदिका रक्षित, शुभम श्रीवास्तव, खुशी भगत, हार्दिक रोहिल्ला, आफरीन, आफिया प्रवीण, अदिति कुमारी, दुर्गा कुमारी, खुशी कुमारी, नव्या कुमारी एवं प्रिंसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता: शुभम श्रीवास्तव, लक्ष्मी कुमारी, युवान, कुणाल दास, ऋतिक भगत एवं यश गुप्ता विजेता बने।
चित्रकला प्रतियोगिता: आफिया प्रवीण, असफिया फातिमा, आलोक नंदी, नूर अफसा, जया बसाक, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंसी कुमारी, खुशी कुमारी एवं श्रुति टेलर ने बाजी मारी।
कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से गौतम बुद्ध के जीवन को सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने डाकू अंगुलिमाल की कथा का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने कार्यक्रम की सराहना की।
यह संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधक अतुल रोशन तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं अमित कुमार दत्ता, विकास नाथ झा, एंजेलीना लेपचा, आभा झा, सुमन कुमार, रिया कुमारी, ममता कुमारी, कुबेरी केशरी, फैयाज बक्स, स्वाति कुमारी, मारिया रहमानी, चित्रा सरकार, सायमा रजवी, मुस्कान नाज, इप्शिता रॉय, रश्मि खातून एवं सचिन कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


























