किशनगंज:नाबालिग लड़की हुई लापता, प्राथमिकी करवाई गई दर्ज

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में गुरुवार को परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की 28 अप्रैल को घर से डुमरिया स्थित स्कूल जाने के लिए निकली थी।स्कूल का समय समाप्त होने के बाद भी नाबालिग लड़की अपने घर वापस नहीं लौटी।

इसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली।इस दौरान परिजनों को यह पता चला की नाबालिग लड़की को एक युवक शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर कर ले गया है।

इधर बाद परिजन प्राथमिकी दर्ज करवाने किशनगंज सदर थाना पहुंचे।प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ करते हुए बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!