घर के आगे से ट्रैक्टर चोरी,घटना सीसीटीवी में कैद

SHARE:

कुरसेला / कटिहार – थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 7 स्थित ट्रायसेम भवन के समीप मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर की चोरी हो गई। चोरों की यह पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित कामेश्वर मंडल ने बताया कि उनका ट्रैक्टर प्रतिदिन डीपू में काम करता है।

मंगलवार की शाम उनका बेटा ट्रैक्टर को घर के आगे खड़ा कर दिया था। रात करीब 11 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए।बुधवार सुबह जब वे उठकर बाहर निकले तो ट्रैक्टर गायब मिला।

उन्होंने बताया कि घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में रात 12:36 बजे चोर के द्वारा ट्रैक्टर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई