सुल्तानगंज गोलीकांड घटना को लेकर कुरसेला में शोक सभा का आयोजन,कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

ईओ को दी श्रद्धांजलि

कुरसेला /कटिहार – भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद कुरसेला नगर पंचायत में शोक की लहर है। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर कर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार को गोली लगी थी।

भागलपुर ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंताजनक हैं और सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई