कटिहार:स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार 36.21 ग्राम ड्रग्स बरामद

SHARE:

मोबाइल एवं बाईक जब्त

बारसोई /कटिहार – आबादपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 5 तस्कर के साथ 36.21 ग्राम स्मैक बरामद। गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात दो अलग-अलग स्थानों से छापेमारी कर कुल पांच स्मैक के तस्कर को रंगे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल क्षेत्र से बाईक में सवार हो कर दो युवकों के द्वारा अत्यंत नशीला मादक पदार्थ स्मैक लाया जा रहा है। दोनों युवकों को पीछा किया गया। थाना क्षेत्र स्थित बेराखोर ग्राम के समीप दोनों ही युवकों को धर दबोच लिया गया। तलाशी के क्रम में जलाल पिता लतीफुर से 9.43 ग्राम स्मैक तथा सद्दाम पिता जलालूद्दीन से 10.21 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई है।

दोनों ही युवक आबादपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत स्थित हाट-बलरामपुर ग्राम निवासी बताये जा रहे हैं। मौके से दोनों ही युवकों के पास से दो मोबाईल एवं उनकी बाईक को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं दूसरे मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सुचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लगूवा पंचायत स्थित बालदियागाछी ग्राम में कुछ युवकों के द्वारा नशे का अवैध कारोबार किया जा रहा है।

देर रात बलदियागाछी ग्राम में पहुंच कर तीन युवकों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में से अफसर पिता ताहिर के पास से 5.72 ग्राम ड्रग्स की पुरिया तथा कबीर पिता अब्दुल समर के पास से 5.64 ग्राम ड्रग्स एवं हिसाबुल पिता अब्दुल समर के पास से 5.21ग्राम ड्रग्स की पुरिया बरामद की गई है। तीनों ही युवक बलदियागाछी निवासी बताये जा रहे हैं।

उक्त पांचों युवकों के पास से बरामद स्मैक(फुटुस) की कुल वजन 36.21ग्राम है। नशे के सौदागर उक्त पांचों युवकों पर एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया। तथा पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। वहीं स्मैक बेचने वाले की गिरफ्तारी से क्षेत्र के लोग राहत की सांस ली है तथा आबादपुर पुलिस की प्रशंसा कर रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई