बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में 124 दिव्यांगों की हुई जांच

SHARE:

बारसोई /कटिहार – अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में मंगलवार को बारसोई प्रखंड के 124 दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की गई। कटिहार से आये चार चिकित्सकों ने सभी दिव्यांगों की जांच की। उक्त जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें सिर्फ बारसोई प्रखंड के दिव्यांगजन ही शामिल हुए।

वहीं शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ अमरेंद्र कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ दीपक कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ एसपी विन्कर एवं नाक कान गला रोग विशेषज्ञ विपिन कुमार इन चारों चिकित्सकों ने शिविर में आये दिव्यांगों की जांच की।

इस संबंध में अस्पतालकर्मी रंजन कुमार ने बताया कि कल 124 दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। जल्द ही इन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र यूडीआईडी कार्ड दे दिया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई