सघन वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई

SHARE:

कोढा /कटिहार-जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त निर्देश पर जिले भर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोलासी बाजार में कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बाजार से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजातों की गहन जांच की।

वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस,वाहन निबंधन प्रमाण पत्र, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। साथ ही मोटरसाइकिल चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चला रहे बाइक सवारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।कोलासी पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई