कटिहार:स्व-गणना की रफ़्तार परखने खुद वार्डों में पहुँचे डीएम और नगर आयुक्त

SHARE:

कटिहार – नगर निगम कटिहार क्षेत्र के अंतर्गत स्व-गणना कार्य को गति देने और इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से वार्ड नंबर 6 में आयोजित संध्या चौपाल’ का औचक निरीक्षण किया। लोकेशन भरने में कर्मियों को मदद के निर्देश दिये ।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्व-गणना की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद किया और नगर निगम द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि नागरिकों को स्थान’ का विवरण सही-सही भरने में हर संभव तकनीकी सहायता प्रदान करें। डीएम श्री द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि गणना का डेटा पूरी तरह सटीक होना चाहिए। ताकि भविष्य की योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल सके।

वार्ड सभा और चौपाल से जागरूकता आती है। नगर निगम प्रशासन द्वारा स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए एक विशेष रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रातः काल में सभी वार्डों में कर्मियों और सुपरवाइजरों के माध्यम से वार्ड सभा का आयोजन किया जा रहा है।संध्या काल में कामकाजी लोगों और आम जनता की सुविधा के लिए संध्या चौपाल लगाई जा रही है।नगर निगम के कर्मी घर-घर जाकर लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ रहे हैं।

हमारा उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक इस महत्वपूर्ण स्व-गणना से वंचित न रहे और दी गई जानकारी त्रुटिहीन हो। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी,संबंधित वार्ड के सुपरवाइजर और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में स्व-गणना के कार्य में काफी तेजी देखी जा रही है। मौके पर नोडल पदाधिकारी निगम नुर आलम सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई