किशनगंज/प्रतिनिधि
विद्युत विभाग के द्वारा शुक्रवार की रात्रि को दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की चोरी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी शनिवार को सहायक विद्युत अभियंता अमित विजय के बयान पर दर्ज करवाई गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार डोमेस्टिक फीडर बेलवा में और एग्रीकल्चर फीडर मैदा में शुक्रवार की रात्रि विद्युत सामग्री विसिल कंडक्टर की चोरी कर ली गई है।उक्त सामग्री की चोरी से विद्युत विभाग के द्वारा 3 लाख 59 हजार 988 रुपए की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

























