किशनगंज/प्रतिनिधि
शहर के डुमरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच सोमवार को टाई- बेल्ट का वितरण किया गया।टाई- बेल्ट का वितरण वार्ड पार्षद दीपाली सिंह की मौजूदगी में स्कूल की प्रधान शिक्षिका डॉ पुष्पांजलि कुमारी के द्वारा किया गया।
वार्ड सदस्य- सह- विद्यालय अध्यक्ष दीपाली सिंह ने कहा कि प्रधान शिक्षिका के द्वारा कुछ ना कुछ शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों को प्रेरित किया जाना सराहनीय कदम है। इसी क्रम में आज अपनी वेतन से टाई एवं बेस्ट बच्चों के बीच वितरण कर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए यह नेक कदम है।
प्रधान शिक्षिका डॉ पुष्पांजलि ने कहा कि स्कूल की ड्रेस और अनुशासन बच्चों में आत्मविश्वास की भावना विकसित करना तथा उन्हें सरकारी विद्यालय से जोड़कर रखना है।
इसीलिए अपने स्तर से छोटा सा प्रयास किया गया, ताकि सभी बच्चे समान रूप से विद्यालय गतिविधियों में भाग ले सके। वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका बबीता कुमारी, काजल किरण, शर्मिठा घोष ,विजय कुमार एवं अभिभावक मौजूद थे।
























