“सोमवार-शुक्रवार जनता दरबार अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

बिहार सरकार के ‘सात निश्चय–3’ के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ योजना को प्रभावी बनाने के लिए जिला पदाधिकारी विशाल राज ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।


डीएम ने कहा कि हर सोमवार और शुक्रवार सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा हो सके। सभी कार्यालयों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ आगंतुक पंजी का संधारण और शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन अनिवार्य किया गया है।


प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक रोजाना आगंतुकों की रिपोर्टिंग भी अनिवार्य होगी। किसी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर अधिकृत पदाधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे।
डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों की अनदेखी या लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई