एक देशी कट्टा सहित चार कारतूस के साथ पच्चीस हजार का ईनामी चढा पुलिस के हत्थे

SHARE:

मनिहारी/कटिहार – मनिहारी पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सक्रियता बढा दी है। रविवार को इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस की बडी कामयाबी मिली। जब पुलिस ने मनिहारी थाना कांड संख्या 293/25 के आरोपी को एक देशी कट्टा एवं चार गोली के साथ पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी मिर्जापुर बघार निवासी नथूनी यादव पिता झल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने कहा कि 21.11.25 को मेदिनीपुर गोढीटोला निवासी विकास कुमार सिंह (25) पिता बहादुर प्रसाद सिंह ने मनिहारी थाना मे लिखित शिकायत की थी।

जब वह और उनके अन्य सहकर्मी उक्त तिथि की रात्री मे मछली मारकर लौट रहा था तो बघार गुमटी के पास चार की संख्या मे बदमाश उनके साथ अकारण मारपीट की, पास रखे रूपये और मोबाईल छीन लिये। इन लोगों के द्वारा भी साहस दिखाते हुए एक बदमाश को देशी कट्टा और मोबाईल के साथ पकड लिया गया था। जबकि तीन बदमाश भाग निकले थे।

वादी विकास कुमार सिंह की लिखित शिकायत पर मनिहारी थाना मे कांड संख्या 293/25 दर्ज की गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक मे विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे थे कि रबिवार को इस कांड का आरोपी पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश नथूनी यादव पिता झल्लू यादव को पुलि ने धर दबोचा है।

पकडे गये नथूनी के पास से पुलिस ने एक कट्टा सहित चार जिंदा कारतूस बरामद की है।थानाध्यक्ष ने श्री झा ने जानकारी दी कि पकडे गये अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।नथूनी यादव के विरूद्ध मनिहारी थाना मे ही सात मामले दर्ज हैं। थानध्यक्ष के कहा कि विभिन्न कांडों मे फरार चल रहे वांछित अपराधी बख्से नहीं जाएंगे।आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई