किशनगंज में आधी रात आई आंधी का कहर, 100 किलोमीटर की रफ्तार से तबाही — पेड़ उखड़े, बिजली ठप, फसलों को भारी नुकसान

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

रविवार देर रात किशनगंज जिले में आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आधी रात करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज रफ्तार हवाओं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हवाओं की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे हालात बेकाबू हो गए।


आंधी इतनी भीषण थी कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े। वहीं, कई घरों के टीन शेड हवा में उड़ गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।शहर के धर्मगंज,पश्चिम पल्ली,खगड़ा,रेलवे कॉलोनी,रूईधासा,वार्ड संख्या 11 सहित अन्य मुहल्ले में कई चक्रवाती तूफान ने जमकर तांडव मचाया है,वही रायपुर गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में लगा पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ गया , हालाकि मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आंधी तूफान की वजह से काफी नुकसान हुआ है।वही धरमगंज शिव मंदिर में पीपल का पेड़ एवं दीवार गिर गया ।तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए और पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके चलते रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है।

इधर, किसानों पर भी इस आंधी का गहरा असर पड़ा है। मक्का और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।इधर सोमवार को भी आसमान में काले बादल छाए हुए है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई