थाना में हुआ विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित
प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर निवर्तमान थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो को विदाई दी गई यो वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष विजय प्रकाश का स्वागत किया गया। समारोह लोग जहां स्वागत में खुश तो विदाई करते वक्त गमगीन नजर आये।
प्रभार आदान-प्रदान के बाद थाना परिसर में प्रमुख अमित साह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर एवं उपहार देकर विदाई दी,तो वहीं नवपदस्थापित विजय प्रकाश का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान वक्ताओं ने रंजीत कुमार महतो के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने सेवा अवधि में उन्होंने पुलिस फ्रेंडली बनाने का हरसंभव प्रयास किया।
रंजीत कुमार ने अपने संबोधन में अपने सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों के प्रति आभार जताया।वहीं विजय प्रकाश से क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने की अपेक्षा की।साथ हीं बेहतर पुलिसिंग में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष लड्डू सिंह,राजद नेता लक्ष्मीकांत विश्वास,भाजपा नेता रमेश मंडल,कांग्रेस नेता शिवदेव झा सहित पुलिस पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि व अन्य शामिल रहे।




























