डीएम के आदेश पर सालमारी में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की हुई जांच 

SHARE:


 
आलमारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा गठित जांच टीमों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड संस्थान के वैधता की जांच को लेकर टीम लगातार जांच कर रही है। इसी क्रम में सालमारी बाजार में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। जांच क्रम में टीम के साथ डॉक्टर प्रमोद झा,बीडीओ सरोज कुमार,सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली सहित्य अन्य टीम के सदस्य मौजूद रहे।

उनकी मौजूदगी में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। सालमारी बाजार में डा. ए अली के यहा जांच की गई।जहां संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर के वैद्यता से संबंधित दस्तावेज की जांच की गयी। वहीं सालमारी बाजार के डॉक्टर नासिर के टीम पहुंची इस संदर्भ में डॉ.नासिर ने बताया कि मेरे सभी दस्तावेज अद्यतन संधारित है। जांच की जानकारी मुझे नहीं थी। मैं सुबह हीं निजी कार्य से बाहर हूँ।जांच टीम मूल रूप से अर्हता प्राप्त एवं कई ऐसे संस्थान है।

जो बिना निबंधन बिन अर्हता प्राप्त व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य किया जाता है। ऐसे कई बिंदुओं पर जांच की गई। जांच के दौरान जांच टीम को कई खामियां नजर आयी। जिसे कलम बंद किया गया है। बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि जांच टीमों को जिन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर खामियां नजर आई हैं। उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई होती है, क्यों की बीते कई वर्षों से इस तरह की जांच होती रही है। लेकिन जांच के बाद कार्रवाई क्या होती है। इसकी जानकारी किसी को नहीं होती है।गठित जांच टीम की सक्रियता को सालमारी बाजार में देख लोगों ने कहा जांच के नाम पर खाना पूर्ति होती है।


अगर वरीय अधिकारी ठीक से जांच कराये तो कई ऐसे नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हैं। जो अवैध रूप से संचालित है। जो लोगों का आर्थिक शोषण करते हैं। वहीं जांच टीम में शामिल डॉक्टर प्रमोद झा से दूरभाष पर संपर्क कर उनसे जानने की कोशिश की गई कि किन-किन संचालकों की जांच हुई। क्या-क्या खामियां पाई गई। लेकिन उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो सका इस लिए उनका पक्ष नहीं रखा जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई