कटिहार:होटल में विवाद के बाद मारपीट में चार घायल

SHARE:

कुरसेला/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नया चौक एनएच 31 स्थिति ग्रामीण बैंक के पास दोपहर मे एक होटल में विवाद के बाद मारपीट में चार लोग के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मारपीट में डुमरिया निवासी अमन कुमार यादव (31) , रामपुर यादव टोला निवासी हिमांशु कुमार ( 22) के अलावा कुरसेला टेंगरिया निवासी होटल मालिक रमेश साह (53) व इनका पुत्र शामिल है।

जानकारी के मुताबिक होटल में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, विवाद धीरे धीरे बढ़ता गया और मारपीट हो गई। घायल अमन और हिमांशु का सीएचसी में इलाज कराया गया, जबकि होटल मालिक के इलाज कराने की जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई