सामान्य मासिक बैठक बहिष्कार मामले में एक पार्षद का हस्ताक्षर फर्जी

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी नगर पंचायत के सभागार में होने वाले सामान्य मासिक बैठक के बहिष्कार को लेकर ईमेल के जरिये दो पार्षदों के मेल से दिए गए कार्यपालक को आवेदन की जांच करने पर एक पार्षद का हस्ताक्षर जांच के बाद फर्जी पाया गया।

इस संबंध में कार्यशाला पदाधिकारी अरविंद कुमार पासवान ने पत्रकारों को बताया कि आज की सामान्य मासिक बैठक को लेकर मेल द्वारा दो पार्षदों द्वारा आवेदन भेजा गया था। जिसमें आठ पार्षदों का हस्ताक्षर था और जब उसकी जांच हस्ताक्षर से की गई तो वार्ड पार्षद तीन के पार्षद की हस्ताक्षर दस्तावेज में किए गए हस्ताक्षर से मेल नहीं खाया।

इसके बाद उक्त आवेदक को सामान्य घोषित करते हुए बैठक की कार्रवाई संपन्न की गई। आज की बैठक में मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद सहित कुल 10 सदस्य शामिल रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई