रेलवे के सभी विभागों को समन्वय के साथ टीम वर्क से कार्य करे – प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक

SHARE:

रिव्यू मीटिंग में नीरज सहाय ने दिया निर्देश

कटिहार – मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कटिहार के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नीरज सहाय के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में रेलवे से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान रेलवे कार्यों की गुणवत्ता में सुधार, रेल राजस्व में बढ़ोतरी, यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नीरज सहाय ने अपने संबोधन में विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि रेलवे के सभी विभागों को समन्वय के साथ टीम वर्क के रूप में कार्य करना चाहिए। जिससे रेलवे के समग्र विकास को गति मिल सके और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कटिहार किरेद्र नरह, अपर मंडल रेल प्रबंधक शमनोज कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता निर्माण प्रभात रंजन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह सहित मंडल के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का समापन सकारात्मक दिशा-निर्देशों एवं भविष्य की कार्ययोजना के साथ किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई