घरेलू विवाद में सगे भाइयों के बीच खूनी जंग,भाई-भतीजा समेत कई घायल

SHARE:

फलका /कटिहार – शुक्रवार को फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित वाहिद नगर गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चार सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी।घटना में बड़े भाई की पत्नी और पुत्र समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हालांकि सभी जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के सहयोग से इलाज हेतु सीएचसी फलका लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया।वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।प्रथम पक्ष के बड़े भाई अनसार आलम ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके तीन भाई नौशाद, निसार, इरशाद तथा नौशाद के ससुराल पक्ष के कुछ लोग मोहम्मद राजा,मोहम्मद जहांगीर, अफरोज,मोहम्मद जरीफ,व तेतरी खातून,सबीना खातून, सितारा खातून तथा रोशन खातून उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।उन्होंने बताया कि जब वे मारपीट से बचने की कोशिश कर रहे थे, तब उनकी पत्नी, पुत्र और छोटी बहन शहनाज परवीन बचाने पहुंचे। इस दौरान सभी ने मिलकर उनकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की।वहीं उनके बड़े पुत्र को भी सभी ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया।पीड़ित अनसार आलम ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के गले से चांदी का हार छीन लिया गया।

साथ ही, उनकी छोटी बहन के घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद और जेवरात भी निकाल लिए ले गये। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों घायलों क़ो बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई