घाट पर नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौतचार घंटे बाद मिला शव

SHARE:

बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के सकरैली पंचायत अंतर्गत पुरानी सेमापुर स्थित भुवना घाट पर गुरुवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी निवासी 35 वर्षीय मनोज चौधरी उर्फ मनोज परिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कलश शोभायात्रा के लिए भगवान चौक स्थित बजरंगबली मंदिर से बच्चों को लेकर वह घाट पहुंचा था।

इसी दौरान वह स्नान करने लगा और नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।मृतक के भांजे पीएम चौधरी ने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से बच्चों को घाट तक ले जाने के लिए मनोज को बुलाया गया था। प्रशासन की मौजूदगी में ही यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाल के सहारे शव को बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर बीपीआरओ राजकुमार कुमार, एसआई अमरेश कुमार, मुखिया जनार्दन साह, सरपंच अजय झा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इस संबंध में।थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि युवक की डूबने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई