बहादुरगंज में श्री रामनवमी पर्व पर निकली भव्य शोभा यात्रा, डीजे की धुन पर जमकर थिरके राम भक्त

SHARE:

संवाददाता:निसार अहमद

किशनगंज जिले के बहादुरगंज में श्री रामनवमी के अवसर पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में भगवान श्री राम के भक्त शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। चैती दुर्गा मंदिर से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया जहां से यह जुलूस हॉस्पिटल रोड, झांसी रानी चौक, सताल मजार रोड सहित अन्य मुख्य चौक चौराहे से गुजरा ।

इस दौरान जय श्री राम के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और भाई चारे का संदेश दिया गया।वही यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर राम भक्तों ने जमकर नृत्य किया और जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी पूरे जुलूस में मौजूद रहकर निगरानी करते नजर आए।


वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह शीतल पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं। चिलचिलाती धूप के बावजूद राम भक्तों का उत्साह चरम पर रहा और पूरे आयोजन में उनकी आस्था और उमंग साफ झलकती है।इस मौके पर प्रशांत कुमार शाह, उत्तम कुमार, प्रमोद कुमार, कन्हैया भगत , नीतीश बसाक, सुनील कुमार, बंटी सिंहा, जयकुमार सिंह, मुन्ना झा, खोसो देवी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।बहादुरगंज से निसार अहमद की रिपोर्ट।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई