संवाददाता /किशनगंज
किशनगंज में चाक चबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के द्वारा शहर के रूईधासा मैदान से शोभा यात्रा निकाली गई । जहां हजारों की संख्या में राम भक्त महिला और पुरुष जुटे और कतार बद्ध होकर शोभा यात्रा में शामिल हुए ।शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में परंपरागत भेष भूषा में महिलाएं शामिल हुई ।

गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और भक्ति गीतों पर जम कर थिरके ।शोभा यात्रा में भगवान राम और माता जानकी ,महादेव,बजरंगबली की वेशभूषा में निकली झांकी को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। वही बैंड पार्टी और ढाक की धुन पर राम भक्त जम कर थिरके ।राम नाम के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा ।

रूईधासा से निकली शोभा यात्रा डे मार्केट ,गांधी चौक,फल चौक ,चांदनी चौक होते हुए भूत नाथ गौशाला मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई ।जहा भक्तो के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी । शोभा यात्रा मार्ग में सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय शहरवासियों के द्वारा जगह जगह पानी ,शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी ।
इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया था।एसडीपीओ गौतम कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार,थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन दल बल के साथ विधि व्यवस्था संभालते दिखे ।वही नागरिक एकता मंच के सदस्य,त्रिलोक चंद जैन ,मिक्की साहा,सहित अन्य लोग शोभा यात्रा में मौजूद थे।

शहर के गांधी चौक पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद,कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली उर्फ चिंटू,जमशेद आलम सहित अन्य लोग शोभा यात्रा के स्वागत में खड़े दिखे।विहिप जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी ,बजरंगदल जिला संयोजक सुनील तिवारी,सुशांत गोप,संजय सिंह,अरविंद मंडल ,एंजल कुमार,गौरव,राकेश,विक्रम, सन्नी ,मुकेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शोभा यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए दिखे ।




























