छठ घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित करें – मेयर

SHARE:

निगम क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था का लिया जायजा

कटिहार- चैती छठ को लेकर सोमवार को कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने निगम क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही। घाटों को जल्द से जल्द स्वच्छ एवं व्यवस्थित करने का सख्त निर्देश सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया|

मेयर ने छठी मइया से नगरवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि छठ पर्व पर नगर निगम प्रशासन पूरे निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। मेयर ने बीएमपी. 07 छठ घाट, कोसी छठ घाट, विजय स्पोर्टिंग क्लब छठ घाट, बैगना नहर छठ घाट एवं तिनगछिया छठ घाट का निरीक्षण किया।

मेयर ने घाटों की समुचित साफ-सफाई, जल निकासी और घाटों तक जानेवाले सभी रास्तों की जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया ताकि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े|

इस अवसर पर उप मेयर मंजूर खान, पार्षद बिट्टू घोष, प्रमोद साह, विनोद सिंह, सौरभ मालाकार एवं नुसरत जहां, निगम पदाधिकारी में अजय सिंह, कैलाश चौधरी, राजीव कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार, विजय स्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह, महाभारत क्लब के अध्यक्ष विजय सोनी, राजीव ठाकुर,शमशाद एवं अन्य सहयोगी गण उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई