कटिहार – विजय स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चैती छठ पर्व की तैयारी जोरों पर है। क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से साफ सफाई का काम जोरों पर है। दुर्गा स्थान चौक से औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर तक साफ सफाई का काम तेजी से हो रहा है।
पोखर के अंदर घाटों की सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था, बेरकेटिंग की व्यवस्था की जा रही है। विजय बाबू के पोखर पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं होगी। नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार, महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान के नेतृत्व में नगर निगम की पूरी टीम साफ सफाई को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
अध्यक्ष विकास सिंह ने सदर विधायक पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रदुम्न सिंह यादव , अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह से एक बार विजय बाबू पोखर का निरीक्षण करने का भी अनुरोध किया है। अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि विजय स्पोर्टिंग क्लब के एक-एक सदस्य लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व को सफल बनाने में जोर-जोर से लगे हुए हैं l



























