दियारा इलाके में पुलिस की पहल से किसानों में विश्वास हुआ बहाल

SHARE:

कटाई के समय सुरक्षा का भरोसा, अधिकारियों के निर्देश पर अभियान जारी

बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के सर्वाराम दियारा इलाके में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर किसानों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने खेतों तक पहुंचकर किसानों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि फसल कटाई के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत सामने आने पर तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार के एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर दियारा क्षेत्र में लगातार यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि क्षेत्र में लगी फसलों की सुरक्षा पूरी तरह बनी रहे और किसान बिना किसी भय के अपनी मेहनत की उपज काट सकें।

पुलिस टीम लगातार दियारा क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और किसानों से मिलकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दे रही है। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना जा रहा है, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। इस पहल से किसानों के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे अब अधिक निश्चिंत होकर खेती के कार्य में जुटे हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई