मध्य विद्यालय मोहनपुर में बिहार दिवस पर प्रभात फेरी सहित कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

SHARE:

मनसाही/कटिहार – हर साल कि तरह इस साल भी मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रांगण में बिहार दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय से प्रभातफेरी निकाली गई जो विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पहुंचा।

इस मौके पर विद्यालय मैं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रंगोली एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागी को पुरस्कार स्वरूप मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार वरीय शिक्षक मुश्फिक आलम,बाल संसद, मीना मंच,यूथ क्लब,यूको क्लब के छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!