भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ बुआलदाह गांव में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के बुआलदाह पंचायत के बुआलदाह गांव में आयोजित श्री-श्री 108 हरिनाम संकीर्तन समारोह को लेकर शोभा कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभा कलश यात्रा में गांव की सैंकड़ों महिलाएं शामिल हुए।

शोभा कलश यात्रा यज्ञ स्थल निकल कर भाया कजलामनी होते हुए मुर्गी पहुंचकर बूढ़ी कनकई में नदी में जल भराव कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश को स्थापित किया। हरिनाम संकीर्तन समारोह के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

इस संदर्भ में आयोजन समिति के सुजय रंजन सिन्हा (पूर्व सरपंच) ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन समारोह में बिहार बंगाल से आधा दर्जन कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया है।

हरिनाम संकीर्तन समारोह को सफल संचालन में पूर्व
सरपंच सुजय रंजन सिन्हा,सेवानिवृत प्रधानाध्यापक दुलाल कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा,बिमल कुमार सिन्हा,धीरज कुमार सिन्हा,सुनील कुमार सिन्हा,प्रतुल कुमार सिन्हा समेत सिन्हा समाज सक्रिय है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!