kishanganjNews:तेज आंधी में पेड़ गिरने से महिला की हुई मौत, दो बच्चे घायल।परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

संवाददाता/निशांत

बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 16 सताल इस्तमरार गावं मे शुक्रवार की देर रात आयी तेज आंधी मे एक घर के ऊपर पेड़ गिर जाने से घर मे परिवार संग सोई एक महिला की जहां मौत हो गयी है वहीँ दो बच्चे घायल हो गए है।

घटना की सुचना पर पहुंची बहादुरगंज थाना की पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है वहीँ घटना मे घायल दोनों बच्चों का इलाज भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे करवाकर अग्रतर कार्यवाही मे जुट गयी है।

मृतक महिला की पहचान फूलमनी पवरडिया उम्र करीब 32 वर्ष पति तालु टुडू सताल इस्तमरार वार्ड 16 निवासी के रुप मे हुई है।
मृतका के पति ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपनी पत्नी फूलमनी एवं अपने चारों बच्चों के संग शुक्रवार की रात खाना खाकर सो चूका था।

जहां देर रात आयी तेज आंधी मे घर के समीप स्थित आम का पेड़ अचानक टूटकर उनके घर के ऊपर जा गिरा। इस घटना मे उनकी पत्नी फूलमनी की मौक़े पर ही मौत हो गयी एवं दो बच्चे भी घायल हो गए है। घटना के बाद से ही परिजनों मे कोहराम मच गया है वहीँ पुरे गावं मे मातम का माहौल पसरा हुआ है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!