कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधायक के खिलाफ प्रदर्शन,विधायक को बताया पार्टी का जयचंद

SHARE:

मनसाही/कटिहार – राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन एवं राजद के एक विधायक के द्वारा वोट में शामिल नहीं होने के विरोध में मनसाही के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के झंडे के साथ कजरा चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ऐसे विधायकों को पार्टी से बाहर करने की मांग की। जनता के जनादेश का अपमान करने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आवश्यक कार्रवाई की मांग किया है ।

कांग्रेस नेत्री ई. मीनाक्षी श्वेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऐसे विधायकों को पार्टी का जयचंद बताते हुए पार्टी और जनता दोनों का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि विरोध में खड़े विधायक अपने आप को बंधुआ मजदूर नहीं होने की बात कर रहे हैं।

अगर उन्हें अपने पर इतना ही विश्वास हैं तो वे बिना पार्टी के निर्दलीय चुनाव लड़के दिखाएं। उन्हें उनकी हैसियत पता चल जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस के नईम खान,जमशेद आलम, खुर्शीद आलम उर्फ राजा, आजाद कुमार यादव,सुनील यादव,मजहर आलम,किशोर कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई