एनएफ रेलवे एम्पलाइज यूनियन का आंदोलन समाप्त,कई मांगें स्वीकृत

SHARE:

कटिहार – एनएफ रेलवे एम्पलाइज यूनियन कटिहार मंडल समिति के कर्मचारियों के विभिन्न हितों से जुड़े 206 महत्वपूर्ण एजेंडा प्रशासन को सौंपे गए थे। लंबित मुद्दों एवं प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में यूनियन को अनिश्चितकालीन रिले भूख हड़ताल प्रारंभ करनी पड़ी।यूनियन के सकारात्मक दबाव के फलस्वरूप प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की।

भूख हड़ताल के पहले दिन से जहाँ रेल प्रशासन द्वारा हड़ताल ख़त्म करने का अनुरोध जारी था वही मंडल सचिव ने सीधा सीधा कहा कि जब तक इन मुद्दों पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय की स्वीकृति नहीं होगी तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा। वही दूसरे दिन डीआरएम के पहल पर उनकी अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई।

जिसमें एडीआरएम एवं सभी शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में सभी मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में लगभग सभी मांगों को वैध मानते हुए स्वीकृति प्रदान की गई तथा शीघ्र क्रियान्वयन का आश्वासन दिया गया।इसके उपरांत डीआरएम एवं प्रशासनिक टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को संबोधित किया और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद उन्होंने मंडल मंत्री को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त किया ।

इस आंदोलन के प्रमुख परिणामों में लंबित एमएसीपी एवं प्रमोशन मामलों का समाधान, विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं का निराकरण तथा रेलवे स्टाफ कैंटीन का पुनः संचालन शामिल है, जहां कर्मचारियों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाए ऐसी सैकड़ो मांगों थी ।

यूनियन के मंडल सचिव श्री रजनीश कुमार ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों की एकजुटता, अनुशासन एवं सामूहिक संघर्ष को देते हुए सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, मीडिया कर्मियों एवं सहयोगी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रशासन के सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट: सत्येंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई