मां की पुकार: बेटे-बहू पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप, थाने पहुंचा मामला

SHARE:

किशनगंज। संवाददाता

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सदर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक मां को ही अपने बेटे और बहू के खिलाफ पुलिस की शरण लेनी पड़ी।
फ़रिंगगोला निवासी नसीमा खातून ने अपने ही पुत्र मोहम्मद शरीफ और बहू लवली परवीन पर दुर्व्यवहार और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। यह मामला सोमवार को दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित महिला ने बताया कि 13 मार्च को उन्होंने अपने बेटे और बहू से खाने-पीने की वस्तु मांगी थी। इसी छोटी सी बात पर दोनों आगबबूला हो गए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
घटना से घबराई महिला ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस के जाने के बाद फिर से बेटे और बहू ने महिला के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।
सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

note: खबर में प्रकाशित तस्वीर सांकेतिक है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!