ईद-रामनवमी पर प्रशासन अलर्ट,एसडीओ बोले भयमुक्त होकर मनाएं त्योहार

SHARE:

बारसोई /कटिहार – आगामी ईद और रामनवमी पर्व को लेकर बारसोई अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने मंगलवार को प्रेस से बातचीत में कहा कि सभी लोग निडर होकर, शांतिपूर्वक अपना त्योहार मनाएं प्रशासन हर कदम पर आपके साथ है।जिले से थाने तक शांति समितियों की बैठकें जारी है ।

एसडीओ राजू कुमार ने बताया कि दोनों पर्वों को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला स्तर, अनुमंडल स्तर तथा सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों को भी शामिल किया जा रहा है ताकि आपसी सद्भाव और विश्वास कायम रहे। फ्लैग मार्च से दहशत नहीं, विश्वास का संदेश है ।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि यह कदम भय फैलाने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस तैनात।शहर और अनुमंडल के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जा रही है।

किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल भी सक्रिय रहेगा।सीमावर्ती क्षेत्र होने से विशेष सतर्कता।बारसोई का सीमावर्ती क्षेत्र होना प्रशासन के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी लाता है। एसडीओ ने कहा कि इस भौगोलिक संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन विशेष रूप से चौकस है और सीमा पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई है।एसडीओ राजू कुमार ने अंत में अपील की ।ईद और रामनवमी दोनों ही प्रेम और भाईचारे के प्रतीक हैं। प्रशासन की पूरी तैयारी है। आप सब मिल – जुलकर,खुशी के साथ पर्व मनाये।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई