मनसाही/कटिहार – राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के निर्देशानुसार वर्ग 1 से 8 तक के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा आयोजित बीते 12 मार्च से किया गया हैं । इसी क्रम में मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में वर्ग 3 से 5 में अंग्रेजी विषय की परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित की गई। वहीं द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक अंग्रेजी की परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजित की गई।
इस संदर्भ में धनपाड़ा सीआरसी के प्रभारी समन्वयक सियाराम यादव ने बताया कि धनपाड़ा सीआरसी में चार प्राथमिक विद्यालयों एवं पांच मध्य विद्यालयों में प्रथम एवं द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई।
जिसमें प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर के 32, प्राथमिक विद्यालय भखरीपुर के 81,प्राथमिक विद्यालय रामनगर भट्टटा के 55, प्राथमिक विद्यालय पिडा के 33 तथा आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा के 203, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ के 184, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरेठा के 164 ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़िया के 242 , उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकौना में 466 छात्राओं ने भाग लिया।
इस संदर्भ में धनपारा सीआरसी के संचालक सह प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय धनपाडा ने बताया कि हमारे सीआरसी में कदाचार मुक्त वातावरण में अंग्रेजी की विषय की परीक्षा संपन्न की गई। इस अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय की धनपाडा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी श्वेता सुमन परीक्षकों में छाया कुमारी, चंदन कुमारी,नवनीता कुमारी, करुणा कुमारी,वर्षा कुमारी,सुशीला मरांडी,पवन कुमार, मनोज कुमार, तारकेश्वर कुमार ऋषि आदि उपस्थित रहे ।
























