महिला की धारदार हथियार से हत्या,पति पर हत्या का आरोप,आरोपी पति हुआ फरार,कारवाई में जुटी पुलिस 

SHARE:

किशनगंज /शबनम खान 

 किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया थाना क्षेत्र के भातगांव पंचायत के वार्ड नंबर 16 में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया.घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने के बाद पति मोहम्मद आलम ने कथित तौर पर तेज धारदार हथियार से

अपनी पत्नी जोहरा खातून के सिर पर वार कर दिया।

गंभीर चोट लगने के कारण जोहरा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहम्मद आलम की शादी जोहरा खातून से गुलशन बिठा में हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात भी सामने आ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे मौके पर पहुंची गलगलिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोसमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. गलगालिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस घटना के बाद इलाके के लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई