सोमवार को को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय मिश्रा, भाजपा नेता भिखूभाई दलसानिया तथा विधायक रत्नेश्वर कुशवाहा ने मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दिल्ली के सांसद भी उपस्थित रहे और सभी ने गुरुद्वारे में नतमस्तक होकर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान तख्त पटना साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। तख्त पटना साहिब के वरीय उपाध्यक्ष सह बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह ने अतिथियों को फूलों का बुके देकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह (निशान) भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नेताओं ने भी गुरुद्वारे की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्व की सराहना करते हुए सभी के कल्याण की कामना की।

























