मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

SHARE:

कटिहार- मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हवाई अड्डा खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माय भारत कटिहार के महानिदेशक नामित सदस्य बबन कुमार झा एवं अभिषेक कुमार तथा सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ मालाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना ने की गई।

अपने संबोधन में जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना ने खेलों को युवाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे डिजिटल दुनिया के खेलों से बाहर निकलकर मैदान में खेलों के माध्यम से अपने शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूत करें। बबन कुमार झा ने युवाओं को खेलों के माध्यम से हार और जीत से ऊपर उठकर जीवन जीने का संदेश दिया।

वहीं अभिषेक कुमार ने खेल को शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस,अनुशासन और टीम भावना के निर्माण का सबसे बेहतरीन माध्यम बताया। सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ मालाकार ने जिले में महिलाओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल महिलाओं के विकास और समाज में उनके सम्मान को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सीवी रमन टीम विजेता तथा एपी जे अब्दुल कलाम टीम उपविजेता रही।

इसके अतिरिक्त महिला वर्ग में 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कुमकुम कुमारी, द्वितीय रेशमी कुमारी, तृतीय स्थान प्रीति कुमारी एवं महिला लंबी कूद में प्रथम स्थान अंशिका कुमारी, द्वितीय सिमरन कुमारी, तृतीय आंचल कुमारी तथा पुरुष वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अमरजीत कुमार, द्वितीय अमर कुमार, तृतीय चंदन कुमार एवं पुरुष लंबी कूद में प्रथम स्थान निखिल कुमार, द्वितीय विशाल शर्मा, तृतीय राहुल कुमार ने प्राप्त किया ।

जिनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शिल्ड एवं मेंडल दे कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रेफरी दीपू पाल,आशीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत के कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, युवा विकास संगठन के अध्यक्ष आतिश कुमार दीपांकर,माय भारत युवा स्वयंसेवक अंजली कुमारी, स्वाति कुमारी,पूजा कुमारी, नीलू कुमारी, कृति भारती,आनंद कुमार, मिथलेश कुमार,गोकुल कुमार सिंह, महेश कुमार यादव,विशाल शर्मा तथा युवा क्लब से जुड़े युवा स्वयंसेवक आशुतोष कुमार मंडल,आशीष कुमार साह, विनोद कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई