मनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज
कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के दक्षिणी काटांकोश पंचायत के दो किसानों मोती लाल यादव एवं रामगोपाल यादव ने अलग अलग लिखित शिकायत कर रामनगर मौजे की तकरीबन दौ सौ बीघा जमीन में लगी फसल को 09 मार्च की रात में रामनिवास उर्फ पगला यादव अपने आधा दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ हरवे हथियार से लेश होकर ट्रैक्टर से उनकी फसल को रौंदकर नष्ट करने का आरोप लगाया था।
साथ ही कट्टे का भय दिखाकर बोला कि थाने में शिकायत करोगे तो जान से मार देंगें। इन किसानों की शिकायत है कि इनका तकरीबन पांच लाख मूल्य का फसल तबाह हुआ है।
थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में कांड संख्या दर्ज 73/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 190,191(2),191(3),324(6),308(4),351(2),352, एवं 35 के तहत आरोपी पगला यादव को जेल भेज दिया है। वही पगला यादव ने अपने उपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित और षडयंत्रकारी झूठे मुकदमे मे फंसानेवाला बताया है।


























