डंडखोरा/कटिहार–डंडखोरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहनी पिपरा में कार्यरत शिक्षिका संगीता कुमारी टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड के लिये चयनित हुई हैं।अपर मुख्य सचिव व प्राथमिक शिक्षा निदेशक के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत इस आशय का प्रशस्ति पत्र उन्हें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना कटिहार नीशीथ प्रवीण सिंह ने प्रदान किया।
संगीता कुमारी का उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चयनित होने पर उनके सहयोगियों सहित संकुल क्षेत्र शिक्षकों एवं दर्जनों अन्य ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। संगीता कुमारी नवाचार शिक्षा व तकनीक के माध्यम से बच्चों में शैक्षणिक सुधार तथा विद्यालय के वातावरण में सुधार को लेकर चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं।जिसे विभाग द्वारा सराहा गया है।
विभाग के इस कार्य से जहां शिक्षकों का मनोबल ऊंचा होता है,वहीं बेहतर करने की जिज्ञासा होती है। उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार मिलने पर श्रीमति संगीता कुमारी ने बताया कि यह सम्मान उनके द्वारा किये गये कार्य को मिला है।
उन्होंने बताया कि टीचर ऑफ द मंथ का पुरस्कार पाना उनके लिये गौरव की बात है।इससे उसे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों में विद्यालय प्रधान लुतिका कुमारी,सहयोगी राम कुमार गुप्ता,सोनी कुमारी, किरण कुमारी, विधान चन्द्र झा, सुरज कुमार,सविता कुमारी, खुशबू कुमारी,कोमल कटियार, बीआरसी लेखापाल सपना कुमारी,अविनाश कुमार, देवेश कुमार बंटी,शंभू प्रसाद शर्मा, मुन्नी कुमारी, राजेश कुमार,रंजु कुमारी आदि दर्जनों अन्य शिक्षक शामिल हैं।


























