अमदाबाद /कटिहार – माह -ए – रमजान के मुबारक अवसर पर लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय की ओर से कार्यालय परिसर में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोजेदारों के लिए विशेष इफ्तार की व्यवस्था की गई।
हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम में वार्ड सदस्य फूल कुमार, परवेज,शेख सद्दाम, मोईन,जुबेर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुखिया श्वेता राय ने कहा कि इफ्तार का असली मतलब मोहब्बत और भाईचारा है।
रमजान का पवित्र महीना लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि जब लोग एक साथ बैठकर रोजा खोलते हैं,तो समाज में एकता और सौहार्द की भावना और मजबूत होती है। इफ्तार के दौरान खजूर, फल, शरबत और अन्य पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोजेदारों ने रोजा खोला।


























