अपहरण के 36 घंटे के भीतर अपहृता बरामद,अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

SHARE:

प्राणपुर/कटिहार–प्राणपुर थाना पुलिस ने महज 36 घंटे के अंदर क्षेत्र में घटित नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले की गुत्थी को सुलझाने में सफल हो गई है।

पूलिस ने अपहृता को थाना बिहपुर से बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिन केवाला पंचायत के बभनी गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया था।घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि आवेदन के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के अंदर थाना बिहपुर से न केवल अपहृता को बरामद कर लिया गया है।बल्कि अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर थाना ले आया गया है।उन्होंने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई