मनिहारी /कटिहार – मनिहारी में बासंती नवरात्र के अवसर पर चैती दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान विधिवत रूप से आरंभ हो गया है। अर्द्धनारीश्वर गौरीशंकर मंदिर प्रांगण स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की नव निर्मित प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।
इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।अनुष्ठान के तहत सैकड़ों कन्याओं ने गंगा तट से कलश में गंगाजल भरकर नगर भ्रमण किया और भक्ति गीतों के बीच अनुष्ठान स्थल तक पहुंचीं। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही।धर्माचार्यों के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं।
पंडित रामानंद पांडेय उर्फ बबलू पांडे, प्रकाश शुक्ला उर्फ गुड्डू सहित अन्य धर्माचार्य पूरे अनुष्ठान की देखरेख कर रहे हैं। बासंती नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र के धर्मानुरागियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
मंदिर परिसर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना,हवन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस आयोजन में पंकज श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, अंशु आचार्य सहित अन्य अनेक धर्मानुरागियों की सक्रिय भूमिका रही है।





























