सिखों का अपमान कांग्रेस का इतिहास : डॉ जायसवाल 

SHARE:

पटना:बिहार सरकार में उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिख समाज का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास है।उन्होंने कहा कि सिखों और उनके पूर्वजो ने सनातन धर्म और हिंदुत्व के लिए अपनी कुबार्नी दी है।गौरतलब हो कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सांसद रणनीत बिट्टू को गद्दार कहे जाने पर उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास है कि वो हमेशा सिखों को अपमानित करती रही है। 

कांग्रेस के कारण सिख समाज को हमेशा बदनाम किया गया है। डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिख समाज और उनके पूर्वज गुरू गोविंद सहित कितने सिख गुरूओं ने सनातन और हिंदुत्व के लिए अपनी प्राणों की कुबार्नी दी है जो भारतवर्ष के लिए अपने आप में एक मिशाल है। डॉ जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस की परंपरा को निभाने से बचना चाहिए सिखों को अपमानित करना और बदनाम करने से इनको परहेज करना चाहिए। देश की चिंता नही करते हुए राहुल गांधी हमेशा देश के अहित मे ही अनर्गल प्रलाप करते है लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष एक अति महत्वपूर्ण पद इसकी मयार्दा का ख्याल राहुल को रखना चाहिए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई