अररिया:जिला प्रशासन ने अवैध नर्सिंग होम और पैथोलॉजी पर कसा शिकंजा, हेल्थ माफियाओं में हड़कंप

SHARE:

अररिया: अरुण कुमार

अररिया में डीएम के निर्देश पर बिना निबंधन के संचालित
जाँच घर,अवैध नर्सिंग होम और क्लिनिक पर जिला प्रशासन द्वारा शिकंजा कसा गया है। छापेमारी के दौरान धावा दल के सीनियर डिप्टी कलेक्टर अभिजीत कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बिना डिग्री के अवैध नर्सिंग होम,पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की सूचना पर यह कार्रवाई हो रही है.

उन्होंने बताया कि ‘उमर नर्सिंग होम’ के ऑपरेशन थिएटर में हमलोगों ने रंगेहाथ दबोचा है जहाँ एक मरीज का टांका काटने की तैयारी थी. बता दें कि अररिया सदर अस्पताल के सामने बापू मार्केट में दर्जनों की संख्या में अवैध नर्सिंग होम और बिना डिग्री के डॉक्टर ऑपरेशन करते हैं ।इस कारवाई के बाद अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई